{"_id":"65c55a02eaac307e9f0f94b4","slug":"rukmani-and-spring-field-teams-registered-victory-in-cricket-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-340109-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: क्रिकेट में रुकमणी और स्प्रिंग फील्ड की टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: क्रिकेट में रुकमणी और स्प्रिंग फील्ड की टीमों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
मुरादाबाद। रुकमणी क्रिकेट अकेडमी के ग्राउंड पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच रुकमणी और दूसरा मुकाबला स्प्रिंग फील्ड की टीम ने जीता।
पहला मुकाबला रुकमणी सिक्सर और पाकबड़ा वारियर और दूसरा मुकाबला स्प्रिंग फील्ड थंडर व दुर्गा हरिकेन के बीच मुकाबला खेला गया। पहले मैच में पाकबड़ा वारियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद अरीब ने 38 व साहिब पाशा ने 23 रन बनाए। रुकमणी सिक्सर के लिए आरिज, नितिन सिंह और अक्षत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुकमणी सिक्सर ने 21.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए नितिन सिंह ने 48 व आरिज ने नाबाद 42 रन बनाए। पाकबड़ा वारियर के लिए गेंदबाजी में आजम ने 1 विकेट लिया।रुकमणी सिक्सर ने 9 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नितिन सिंह को चुना गया।
दूसरा मुकाबला स्प्रिंगफील्ड थंडर और दुर्गा हरिकेन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दुर्गा हरिकेन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाए हैं। टीम के लिए अरीब कमाल ने 61 व कप्तान हर्ष सिंह ने नाबाद 38 और हननान ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्रिंग फील्ड थंडर 18.3 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के लिए अमित पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन व कप्तान कृष्णा यादव ने नाबाद 53 रन बनाए। दुर्गा हरिकेन के लिए ध्रुव दूबे ने 1 विकेट लिया। स्प्रिंगफील्ड थंडर ने 9 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमित पाल को चुना गया। अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी व सुमित मंडलर हे। स्कोरर अशरफ रज़ा। इस मौके में रुक्मणी कॉलेज के चेयरमैन डॉ सिद्धार्थ मलिक , टूर्नामेंट सचिव व क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन, सोनू कुमार, मोहम्मद उमर, मोहम्मद शाहिद, डॉ कमाल, परवेज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।