{"_id":"677459f53fbc1c6d240275e7","slug":"rukmani-academy-defeated-srs-team-by-seven-wickets-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-554444-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रुक्मणी एकेडमी ने एसआरएस की टीम को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रुक्मणी एकेडमी ने एसआरएस की टीम को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रुक्मणी एकेडमी ने एसआरएस एकेडमी को हराया। जबकि दूसरे मैच में आरएस एकेडमी ने डीपीजीएस टीम को मात दी। दोनों मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में टॉस जीतकर एसआरएस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की। 17.5 ओवर में मात्र 59 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। समर्थ रस्तोगी ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। रुक्मणी एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद कोनैन ने चार व शाहनवाज ने तीन विकेट चटकाए। कृष्णा यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी एकेडमी ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए सुरजीत कुमार ने 22 व शाहनवाज अली ने 16-16 रन बनाए। एसआरएस टीम के लिए गेंदबाजी में राजीव चौहान और वंश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद कोनैन को चुना गया।
दूसरे मैच में डीपीजीएस एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर टीम ने 91 रन बनाए। टीम के लिए असजद ने 38 व नादिर ने 10 रन बनाए। आरएस एकेडमी के लिए अंश गौतम और धनंजय ने तीन-तीन विकेट लिए। मो. शान, मो. जमी और यजदानी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से जीत दर्ज की। अंश गौतम ने 26 व फैज मोहम्मद ने 20 रन बनाए। डीपीजीएस के लिए महराज आलम ने दो, शिवम शर्मा और मोहम्मद वसीम ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अंश गौतम को चुना गया।
विज्ञापन
अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी रहे। स्कोरिंग चंद्रप्रताप रहे ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, डीएसए के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, को च बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह आदि मौजूद रहे।