फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ruckus on highway in moradabad

हाईवे पर कांवड़ियों ने फूंकी बाइक, जाम लगाया

Wed, 14 Feb 2018 01:56 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ruckus on highway in moradabad
बाइक में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा गांव मीरापुर माफी के कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक शिवभक्त को बाइक से टक्कर लगने पर साथी कावंड़िये भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जाम लगाकर हंगामा किया और बाइक को आग के हवाले कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर माफी के कांवड़ियों की जत्था गंगाजल लेकर लौट रहा था। कांवड़ियों का जत्था जब कुंदरकी क्षेत्र में मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम डोमघर के पास पहुंचा तभी एक बाइक की टक्कर कांवड़ लेकर जा रहे अजब सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह को लग गई। हादसे के बाद अजब सिंह को 108 एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया और बाद में परिजन उसको अपने साथ ले गए। वहीं अजब सिंह के साथी कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर भाग गया, जिसे कांवड़ियों ने आग के हवाले कर दिया। बाइक फूंकने की घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पानी डालकर बाइक में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस बाइक के स्वामी का पता लगाने में जुट गई है। वहीं कांवड़ियों के जत्थे को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रेलवे क्रासिंग से पार कराया है। थानाध्यक्ष धीरज सिंह का कहना था कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed