फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RTE: 1266 children have not been admitted yet

आरटीई: अभी 1266 बच्चों के नहीं हुए दाखिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1266 children have not been admitted yet
मुरादाबाद। शैक्षिक सत्र शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 1266 बच्चों के दाखिले नहीं हो सके हैं। डीएम ने समीक्षा बैठक में सभी बच्चों के दाखिले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार पिछले वर्ष एक दिसंबर से आरटीई के तहत दाखिला के लिए पंजीकरण शुरू करवाए थे। इसके अलावा सभी दाखिला 31 मार्च तक करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि जब नए शैक्षिक सत्र में एक अप्रैल को विद्यालय खुलें तो बच्चे स्कूल जा सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो सके। इसके लिए मुरादाबाद जनपद में आरटीई के चार चरणों में 5712 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए थे।
विज्ञापन

अब तक 4446 विद्यार्थियों के दाखिला हो चुके हैं, जबकि 1266 अभी ऐसे बच्चे हैं, जिनका दाखिला नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इनमें 661 बच्चों के अभिभावकों ने दाखिला के लिए स्कूलों से संपर्क ही नहीं किया है। इसके अलावा 169 अभिभावकों ने दाखिला करवाने से इन्कार कर दिया। 87 अभिभावकों ने पहले संपर्क किया, लेकिन दोबारा दाखिला करवाने नहीं आए। वहीं, 160 ऐसे बच्चे थे, जिनके पते में अंतर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अभिभावकों की आय अधिक
स्कूलों में जब आरटीई में चयनित विद्यार्थियों की सूची पहुंची तो स्कूलों ने भी अपने स्तर से आवेदन पत्र की पड़ताल की। ऐसे में उन्हें 24 ऐसे अभिभावक मिले, जिनकी आय निर्धारित मानक से अधिक है। 38 बच्चों ने जरूरी कागजात जमा नहीं करवाए हैं। 85 बच्चे पहले से अन्य या उन्हीं विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।

34 बच्चों का दाखिला लेने से किया इन्कार
34 अभिभावकों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने बच्चे का दाखिला करवाने के लिए स्कूल पहुंचे, लेकिन उन्होंने दाखिला लेने से इन्कार कर दिया। घर से बाहर होने की वजह से छह बच्चोें के दाखिला नहीं हो पाए। इसके अलावा एक बच्चे क अभिभावक के आय प्रमाण पत्र और सेलरी स्लिप में अंतर और एक बच्चे की दाखिला प्रक्रिया अभी चल रही है।


----------
इस बार पिछले वर्ष से अधिक बच्चों के आरटीई के तहत दाखिला हुए हैं। अभी प्रयास किया जा रहा है कि जो बच्चे दाखिला से छूट रहे हैं, उनमें अधिक से अधिक का दाखिला सुनिश्चित करवाया जाए।
अनुज सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed