फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS

स्वयं सेवकों ने पथ संचलन में राष्ट्रवाद का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
RSS
मुरादाबाद के स्टेशन रोड बुधबाजार एसएस इंटर कालेज से निकला पथ संचलन।
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से रविवार को मुरादाबाद शहर में पांच स्थानों से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इससे पहले शाखा में रचना, शारीरिक और बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

1925 में विजयादशमी के ही दिन केशव बलीराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। आज देश में लाखों की संख्या में स्वयं सेवक है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को महानगर में पांच जगह से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बुध बाजार स्थित एसएस इंटर कॉलेज, रामगंगा विहार में साईं मंदिर, लाजपतनगर में एमएच कॉलेज, बागड़पुर संजय मन्नू वढेरा स्कूल और लाइनपार में रामलीला ग्राउंड से पथ संचलन निकला। इन आयोजनों में पूरे गणवेश में हजारों की संख्या में स्वयं सेवक सहभागी बने। अनुशासन में स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आए। इन आयोजनों से पहले सभी स्थानों पर आयोजित शाखा में रचना, शारीरिक, बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। आरएसएस से जुड़े सभी पदाधिकारी पथ संचलन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed