फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rs 67 crore changed color in three days

Moradabad News: तीन दिन में 67 करोड़ रुपये का बदल गया रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rs 67 crore changed color in three days
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुलाबी नोटों को बदलने का सिलसिला बैंकों में जारी है। प्रमुख बैंकों में इस काम के लिए सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसके चलते तीन दिन में जिले में लगभग 67 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बदले जा चुके हैं। इसमें पहले दिन 22, दूसरे दिन 24 व तीसरे दिन लगभग 23 करोड़ रुपये के नोट बदले गए हैं।

यह आंकड़ा जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय व विभिन्न बैंकों की शाखाओं के मुताबिक है। नोट बदलने के लिए भरपूर समय मिलने के कारण कहीं ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही लेकिन काम लगातार जारी है। इन नोटों को बैंक खातों में जमा करने के अलावा फार्म भरकर भी बदलवा सकते हैं। यह विकल्प उनके लिए है जिनका बैंक में खाता नहीं है। ऐसे लोग एक दिन में अधिकतम 10 नोट ही बदल सकते हैं। अगले दिन फिर नोट बदलने के लिए उन्हें दोबारा फार्म भरना होगा। जबकि बाजारों में खरीदारी पर ऐसा कोई नियम लागू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों से लेकर सराफा मार्केट तक गुलाबी नोट खूब पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल पंपो, बिजली बिल के काउंटरों व रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर भी दो हजार के नोट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लाइनपार व दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा व सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई मुख्य शाखा, पीएनबी, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में लोग कैश काउंटर पर लाइन में लगकर नोट जमा कराते दिखे। बैंक शाखा प्रबंधकों ने उनके लिए पानी व छाया की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई के अधिकारियों से लगातार संपर्क में बैंक
जिला अग्रणी प्रबंधक विशाल दीक्षित ने बताया कि आरबीआई के हर निर्देश की जानकारी समय से सब तक पहुंचाई जाए। इसके लिए रोजाना संपर्क किया जा रहा है। जो लोग खाता धारक नहीं हैं, उनके लिए एक दिन में अधिकतम 10 नोट बदलने की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर कोई गाइडलाइन नहीं है, सिर्फ चर्चा व प्रस्ताव है। यदि उपभोक्ताओं से बैंक में कोई अतिरिक्त जानकारी मांगी जा रही है इसकी जानकारी जिला अग्रणी कार्यालय में दी जा सकती है।

रेलवे में रिजर्वेशन के लिए नहीं देनी होगी आईडी
रेलवे बोर्ड को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ रिजर्वेशन काउंटरों पर लोगों से दो हजार के नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। जबकि कहीं कहीं रेलकर्मी 10 से ज्यादा नोटों पर आईडी की छाया प्रति मांग रहे थे। इस पर रेल मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि रिजर्वेशन के लिए दो हजार के नोट देने पर यात्रियों से कोई आईडी नहीं ली जाएगी। इसके लिए सभी सीआरएस व सीएमआई को निर्देशित किया गया है।

- बैंकों में नोट बदलने का काम जारी है। सिर्फ कैनरा बैंक में तीन दिन में लगभग 14 करोड़ रुपये के नोट बदले गए हैं। जबकि पूरे जिले में यह आंकड़ा लगभग 67 करोड़ है। अभी तक उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। हमारी कोशिश है कि आगे भी कोई परेशानी न हो। - विशाल दीक्षित, जिला अग्रणी प्रबंधक




22 जून तक 300 करोड़ के लोन बाटेंगे बैंक

मुरादाबाद। जिले के सभी बैंकों को एक माह में 300 करोड़ रुपये के लोन बांटने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभिन्न बैंक अलग अलग दिनों में शिविर भी आयोजित करेंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि हर बैंक को अलग अलग लक्ष्य दिया गया है। मुरादाबाद क्षेत्र में ज्यादातर लोग लोन एमएसएमई, कृषि के लिए लेते हैं। इसके बाद कार लोन व पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article