फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rovers rangers camp in kgk college

केजीके कालेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
rovers rangers camp in kgk college
मुरादाबाद। केजीके महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के प्रवेश/निपुण शिविर का शनिवार को समापन किया गया।प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी तथा उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टीम के साथ रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर शिविर निर्माण किए। विशिष्ट अतिथि वर्ष 1964 में स्काउट के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विजय मल्होत्रा रहे। डॉ. विशेष गुप्ता ने छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने छात्रों को अध्ययनरत रहते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया। शिविर निर्माण में रोवर्स वर्ग में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद एवं रेंजर्स वर्ग में झांसी की रानी टीम को विजेता घोषित किया गया। दूसरा पुरस्कार सरोजिनी नायडू टीम को दिया गया। सबसे अनुशासित टीम का पुरस्कार संयुक्त रूप से चंद्रशेखर टीम तथा इंदिरा गांधी टीम को दिया गया। छात्रों के विभिन्न क्रियाकलापों का मूल्यांकन डॉ. एसके पंत, डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. अनिल चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान संयोजक रोवर्स प्रभारी डॉ. गोविन्द राज नौन्याल, रेंजर प्रभारी डॉ. विनीता रानी, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. उपदेश कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed