फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Routes of seven trains passing through Moradabad changed due to rain.

Moradabad News: बारिश के कारण मुरादाबाद से गुजरने वालीं सात ट्रेनों का बदला मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Routes of seven trains passing through Moradabad changed due to rain.
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वालीं सात लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अगले कुछ दिनों तक बदले हुए मार्ग से होगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सिमालगुड़ी यार्ड के पास डेचोव नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल लाइन पर जलभराव हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने प्रभावित रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोकते हुए कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार मुरादाबाद होकर चलने वाली राजधानी, अवध असम और अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, रेल मदद, रेल वन एप, 139 हेल्पलाइन या निकटतम रेलवे स्टेशन से ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन



बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
डिब्रूगढ़ की ओर

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी प्रभावित
(20503) - डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (28, 29, 30 जुलाई)
(15903) - डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (31 जुलाई)
(15909) - डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (28 से 31 जुलाई)
(15933) - न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (28 जुलाई)
इन सभी ट्रेनों का संचालन डिब्रूगढ़-उत्तर लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया मार्ग से किया जाएगा।


नई दिल्ली या पंजाब की ओर
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी प्रभावित
(15910) - लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (28, 29 जुलाई)

(15904) - चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (29 जुलाई)
(20504) - नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (28, 29 जुलाई)
इन ट्रेनों का संचालन रंगिया-रंगापाड़ा नॉर्थ-उत्तर लखीमपुर-डिब्रूगढ़ मार्ग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed