फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   route diverson should followed strictly

कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन का कराएं सख्ती से पालन: डीआईजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
route diverson should followed strictly
मुरादाबाद। सावन के पहले सोमवार को रूट डायर्वजन में अमरोहा के पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण दो कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इससे सबक लेकर पुलिस अफसरों ने अब आने वाले सोमवार से पहले ही रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने की रूपरेखा तैयार की है। इसके मद्देनजर डीआईजी शलभ माथुर ने मूंढापांडे थाने में मीटिंग की। जिसमें मुरादाबाद के अलावा रामपुर और संभल जनपद के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को अमरोहा समेत मंडल में कई जगह सड़क हादसे हुए थे। दूसरे सोमवार में कांवड़ यात्रा में अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। इस बार रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराए जाए। किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। मूंढापांडे थाने में उन्होंने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार, रविवार सोमवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रामपुर से मुरादाबाद से आने और जाने वाले वाहनों का शाहाबाद वाया बिलारी डायवर्जन रहेगा। इसका सख्ती से पालन कराए जाए। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने की हिदायत दी। हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए दो किलोमीटर पर बैरियर लगाए जाएंगे, वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि इस दौरान जरूरी काम के लिए ही वाहनों का प्रयोग हो। इसके प्रसार- प्रसार के लिए लोगों के साथ बैठक करें। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग नहीं होनी चाहिए। बैठक में रामपुर के एएसपी, सीओ हाईवे देश दीपक, सीओ ट्रैफिक शैलजा मिश्र, सीओ रामपुर, चंदौसी, संभल, मूंढापांडे, शहजादनगर के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed