फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   route diversion will open today night

आज रात खोल दिया जाएगा डायवर्जन, बड़े वाहन भी दिल्ली रोड पर दौड़ सकेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
route diversion will open today night
मुरादाबाद। शहर की सड़कों पर सोमवार रात दस बजे से यातायात सामान्य हो जाएगा। दिल्ली रोड पर भी बड़े वाहन आसानी से दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से कावड़ यात्रा के कारण शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली हाईवे पर भी बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने दिल्ली की ओर जाने वाले सभी छोटे और हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। ऐसे सभी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा से कोहिनूर तिराहा होते हुए मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे से होकर दिल्ली की ओर जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार रात दस बजे रूट डायवर्जन खोल दिया जाएगा। इसके बाद यातायात लगभग सामान्य हो जाएगा। हाईवे पर भी बड़े वाहन फर्राटा भरेंगे। उन्होंने बताया कि अमरोहा के कांवड़िये अगर जल्दी आ गए तो डायर्जन रात दस बजे से पहले भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed