फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways workers assault, case filed against four

रोडवेज कर्मियों में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers assault, case filed against four
मुरादाबाद। परिवहन निगम के मुरादाबाद बस डिपो पर तैनात रोडवेज कर्मियों में गुरुवार दोपहर को मारपीट हो गई। घटना सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय के सहायक प्रथम से जुड़ी है। इस संबंध में कार्यालय सहायक प्रथम अरुण कुमार सिंह ने परिचालक रियाज हुसैन और उनके तीन साथियों मुहीत खां, मनोज कुमार और उदयभान सिंह के खिलाफ गलशहीद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एआरएम के कार्यालय सहायक प्रथम अरुण कुमार सिंह ने गलशीद थाने पर दी तहरीर में कहा कि रियाज और उनके साथी बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद उनके कार्यालय में आए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि कार्यालय सहायक को पिटता देख जब साथियों ने बचाने की कोशिश की तो रियाज और उनके साथियों ने अन्य कर्मियों के साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर में कहा कि वे किसी कार्य से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलने पहुंचे थे। वहां कार्यालय सहायक अरुण कुमार सिंह ने उन्हें अपशब्द कहकर अपमानित किया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। रियाज हुसैन का कहना है कि अरुण ने किसी चीज से उन पर वार किया, जिससे उनके हाथ में काफी चोट आई है। मेडिकल के बाद रियाज हुसैन और उनके साथी मनोज कुमार, उदयभान सिंह, मुहीत खां थाना गलशहीद थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अरुण कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed