फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways buses will be able to enter Delhi and Uttarakhand from today

आज से दिल्ली और उत्तराखंड में प्रवेश कर सकेंगी रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be able to enter Delhi and Uttarakhand from today
मुरादाबाद। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश की रोडवेज बसों को दिल्ली और उत्तराखंड में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। अब रोडवेज की बसें दोनों राज्यों के विभिन्न जनपदों तक यात्रियों को पहुंचा सकेंगी। इस घोषणा के लिए यात्री लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब तक कोविड-19 नियमों के कारण बसों को प्रदेश की सीमा पर ही रोक लिया जाता था, जिससे यात्रियों को दूसरे वाहनों में अधिक किराया लगाकर आगे की यात्रा तय करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

खासकर गर्मियों में समर ट्रिप पर जा रहे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा था।
बस संचालन की घोषणा के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मुरादाबाद परिक्षेत्र के सात डिपो से दिल्ली के लिए 150 जबकि उत्तराखंड के लिए 135 बसें चलती हैं। इन बसों में प्रतिदिन तकरीबन 49 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे परिवहन निगम को 27 लाख रुपये की आय होती है। मुरादाबाद से सबसे ज्यादा ट्रैफिक दिल्ली और उत्तराखंड की बसों में ही रहता है।
विज्ञापन

आरएम अतुल जैन का कहना है कि दोनों राज्यों की सरकारों में विचार विमर्श के बाद गृह राज्य मंत्रालय ने बसों के संचालन की अनुमति दी है। आठ जुलाई से इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लिए बसों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed