फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways buses were empty due to night curfew

रात्री कर्फ्यू के शुरू होते ही खाली हुईं रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses were empty due to night curfew
रात्री कर्फ्यू के शुरू होते ही खाली हुईं रोडवेज बसें
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में रात्री कर्फ्यू लागू होने की खबर लोगों तक शाम होते होते पहुंच गई। इसका असर यह हुआ कि रोडवेज बस सेवा लगभग ठप सी हो गई। रात नौ बजे के बाद जैसे ही रात्री कर्फ्यू शुरू हुआ, रोडवेज बस अड्डे सूने हो गए।

सिर्फ एक घंटे बाद ही यानी 10 बजे तक शहर के दोनों बस अड्डों मुरादाबाद डिपो और पीतलनगरी डिपो पर इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। चालक-परिचालक यात्रियों के इंतजार में खाली खड़े नजर आए। रात नौ के बजे के बाद केवल चार से पांच बसें ही रवाना हुईं। इनमें मेरठ, दिल्ली, अमरोहा, लखनऊ की बसें शामिल हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि होली के बाद से मुरादाबाद परिक्षेत्र की बसों में रोजाना यात्रियों की संख्या एक लाख 35 हजार तक दर्ज की गई। अब रात्री कर्फ्यू लागू होने से लोग घरों से कम निकलेंगे। उन्होंने बताया शुक्रवार रात नौ बजे के बाद से यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई। रोजाना की तुलना में बसों में लगभग 30 हजार यात्री कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed