फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways buses to start again from first june in moradabad

एक जून से चलेंगी रोडवेज की बसें, यात्रियों को बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री

Tue, 26 May 2020 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
roadways buses to start again from first june in moradabad
up roadways

रेल विभाग के बाद अब यूपी रोडवेज प्रबंधन ने भी एक जून से बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यालय से तीस मई तक बसों को फिट करने के निर्देश जारी होने के बाद मुरादाबाद परिक्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बस संचालन के दौरान जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराने की जिम्मेदारी आरएम, एआरएम, बस अड्डा प्रभारी से लेकर चालक और परिचालक की होगी।

विज्ञापन


रोडवेज बसें अभी प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही हैं। सब ठीक ठाक रहा तो जल्द ही बसें रुटीन में भी चलनी शुरू हो जाएंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार नए नियमों के तहत बसों का संचालन किया जाएगा। बिना मास्क पहने किसी भी यात्रियों को बड्डा अड्डा परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी। बस में कंडक्टर सीट के सामने सैनिटाइजर की बोतल रखी होगी।
विज्ञापन


हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही यात्री अपनी सीट पर बैठेंगे। इसके अलावा कंडक्टर और ड्राइवर भी मास्क लगाकर ही बस में सवार हो सकेंगे। कंडक्टर और ड्राइवर को अलग से सैनिटाइजर की बोतल मिलेगी। इसके अलावा बस में तीस यात्री ही सवार हों सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए भी बस अड्डे के एक गेट से यात्रियों की एंट्री होगी तो दूसरे से निकल सकेंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि प्रबंधन स्तर पर जैसे ही फ रमान आएगा बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों को फिट और तैयारियां करने के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा हरियाणा की रोडवेज बसों से प्रवासी मजदूर मुरादाबाद भेजे जा रहे है। उन्हें उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में मुरादाबाद परिक्षेत्र की बसों से भेजा रहा है।


पहले चरण में घाटे वाले मार्गों पर नहीं चलेंगी बसें
मुरादाबाद परिक्षेत्र में रोडवेज की सात सौ बसें संचालित होती हैं। मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है कि तीन चरणों में रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में घाटे वाले मार्गों पर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर अफसरों ने उन मार्गों की सूचना बनानी शुरू कर दी है। जिस मार्गों पर विभाग को घाटा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed