फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus reversed in Gunnaur 18 injured

एनएचएआई की लापरवाही से गुन्नौर में रोडवेज बस पलटी, 18 घायल

Fri, 15 Feb 2019 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus reversed in Gunnaur 18 injured
UP roadways - फोटो : फाइल फोटो

नेशनल हाईवे अथॉरिटी की कार्यदायी संस्था पीएनसी की लापरवाही के कारण परिवहन निगम की रोडवेज बस गुन्नौर में बदायूं हाईवे पर पानी की टंकी के सामने पलट गई। जिसमें करीब बीस यात्री थे, जिसमें से 18 यात्री चोटिल हो गए। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


बदायूं नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था पीएनसी कार्य कर रही है। लापरवाही और अदूरदर्शिता का आलम यह है कि पहले तो रोड के दोनों किनारों पर गहरी गहरी खाई खोद दी गई और रोड निर्माण से पहले ही बीच में डिवाइडर के लिए भी खुदाई शुरू कर दी गई है। कोई साइड-वे भी नहीं बनाया गया है। गुरुवार की रात करीब दस बजे बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं जाते समय गुन्नौर से गुजरी तो रोड के दोनों को ओर खाई होने के कारण पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


करीब दर्जनभर से अधिक यात्री चोटिल हो गए थे। सभी को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीमा पत्नी राहुल निवासी औरंगाबाद (बदायूं), वीरपाल निवासी जरीफनगर, मुन्नी देवी पत्नी विजय पाल सिंह, विजय सिंह निवासी जहाजपुर (बदायूं), बाबू राम, कल्लू निवासी गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर),  कमला पत्नी सरदार सिंह, विनोद पुर (हरियाणा),  सरदारा पत्नी नन्नू हरियाणा, हेम सिंह जरीफनगर (बदायूं), चंद्रपाल निवासी धर्मपुर (बदायूं) आदि की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने अलीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने सड़क पर यात्रियों को बिखरे पड़े सामानों को किनारे रखवाकर आवागमन बहाल कराया। बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed