फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus rammed into truck on highway in amroha

कोहरा बना आफत: अमरोहा में हाईवे पर खड़े गन्ना लदे ट्रक में घुसी रोडवेज बस, हादसे में नौ यात्री घायल

Mon, 19 Dec 2022 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Dec 2022 09:29 AM IST
सार

अमरोहा में कोहरे के कारण एक रोडवेज बस गन्नों से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
roadways bus rammed into truck on highway in amroha
अमरोहा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिल्ली आनंद विहार से सवारी लेकर हल्द्वानी जा रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस घने कोहरे में हाईवे पर गन्ना लदे ट्रक में घुस गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। डीएम और एसपी ने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। हादसे में रामपुर मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली के यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


रविवार की रात किसी समय अमरोहा डिपो की बस दिल्ली आनंद विहार से सवारी लेकर हल्द्वानी जाने के लिए निकली थी। बस में करीब 25 से 30 सवारी थीं। सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे जैसे ही बस रजबपुर थाना इलाके में हाईवे स्थित खाता चौराहा ओवरब्रिज पर पहुंची तभी वहां पहले से खड़े गन्ना लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहनों में बिठाकर अपने गंतव्य के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि हादसे में रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र निवासी नेहा सलमानी, साकिर, बरेली के रहने वाले उस्मान, हसनैन, समीम, अमरोहा के रहने वाली शबनूर, मुरादाबाद में मझोला थाना इलाके के लोदीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम, छजलेट थानाक्षेत्र के रहने वाले बोनी देवल, राजेंद्र समेत नौ लोग घायल हो गए है। 


अभी बस के चालक का पता नहीं चला है। फिलहाल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि ट्रक पहले से हाईवे पर खड़ा हुआ था, किस वजह से खड़ा था यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed