फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus number increase moradabad and dehradun route

देहरादून के लिए बढ़ाईं रोडवेज की बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
roadways bus number increase moradabad and dehradun route
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर और हरिद्वार के बीच रेल दोहरी करण का कार्य चल रहा है। जिस कारण देहरादून और हरिद्वार जाने वाली 50 ट्रेनें रद्द की हैं। जिसकी वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिसे देखते हुए रोडवेज निगम ने मुरादाबाद से देहरादून के लिए बीस और बसों का संचालन बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर से लक्सर और हरिद्वार के बीच ट्रैक दोहरी करण कार्य शुरू किया गया है। जिससे देखते हुए रेलवे ने 50 ट्रेनों का संचालन दस दिन के लिए रद्द कर दिया है। जबकि कुछ ट्रेनों को नजीबाबाद तक चलाया जा रहा है। ऐसे में हरिद्वार और देहरादून जाने और आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्री रोडवेज बसों की ओर रख कर रहे हैं। जिस कारण हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। ऐसे में रोडवेज निगम ने इस देहरादून के लिए बीस और बसों का संचालन बढ़ा दिया है। एआरएम मुरादाबाद डिपो ने बताया कि अभी बीस बसों का संचालन बढ़ाया है। दिल्ली रूट की बसों को देहरादून के लिए बढ़ाया गया है। अब जरूरत पड़ी और बसों का संचालन बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर रोडवेज निगम ने शुरू की तैयारी
मुरादाबाद। दीपावली को लेकर रोडवेज निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आनंद विहार और कौशांबी से मुरादाबाद के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। बीस अक्तूबर के बाद दीपावली पर आने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ जाएगी। तब ही बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed