फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus driver arrested in connection with the death of Kanwariyas

कांवड़ियों की मौत के मामले में रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver arrested in connection with the death of Kanwariyas
सावन के पहले सोमवार को बाइक सवार दो कांवड़ियों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से जमानत के बाद चालक की रिहाई हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में ग्राम कल्यानपुर निवासी गौरव (16) और राहुल (22) ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर आ रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज से नीचे पहुंची तभी सामने से आ रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस बाइक से टकरा गई। दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही जान चली गई थी। हादसा देख पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों ने गुस्साए तेवर अपनाते हुए हैदरगढ़ डिपो की बस पर पत्थर और डंडे बरसाकर शीशे तोड़ दिए थे चालक की पिटाई की थी। इसके बाद मुरादाबाद दिशा से आ रहीं छह अन्य बसों को भी इसी तरह निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। सीओ सिटी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी चालक नासिर निवासी हैदरगढ़ (बाराबंकी) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट से जमानत मंजूर होने पर चालक की रिहाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed