{"_id":"61ca1ecbe8f08f76072bfde8","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-trolley-worker-dies-city-news-mbd414112972","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह रोडवेज की बस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में बिलारी थानाक्षेत्र के डोहरी गांव निवासी श्रमिक हरि सिंह की मौत हो गई, जबकि महिला सहित सात यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
श्रमिक हरि सिंह सोमवार सुबह ऊंचाकानी गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लादकर रामपुर जा रहा था। रामपुर के घोसीपुरा निवासी सद्दाम ट्रैक्टर चला रहा था। सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे ट्रैक्टर ट्राली कटघर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे बाईपास पर नया गांव- दौड़बाग गांव के पास पास पहुंची। इसी दौरान ट्रैक्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने ट्रैक्टर ट्राली साइड में खड़ी कर दी। ट्रैक्टर की खराबी ठीक करने लगा। हरि सिंह टॉर्च दिखा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हरि सिंह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर कर भाग गया। इस हादसे में रोडवेज बस में सवार एक महिला सहित सात यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सभी घायल अपना उपचार करवाने के बाद घर चले गए। मृतक के भाई सोमवीर ने पुलिस से आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसा करने वाली बस कब्जे में ले ली गई है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।