फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus collides with Bullet, youth injured

Moradabad News: रोडवेज बस ने बुलेट में मारी टक्कर, युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with Bullet, youth injured
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम गुलाबबाड़ी चुंगी के पास रोडवेज बस ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन आ गए और उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के बरवालान निवासी शिवम सैनी शुक्रवार की शाम बुलेट से गुलाबबाड़ी चुंगी के पास गया था। इसी दौरान हनुमान मूर्ति की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल शिवम को निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद परिजनों मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत करा दिया है। घायल को उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed