{"_id":"60f1e1d48ebc3e3af1165a8c","slug":"roadways-bus-collided-with-dcm-on-the-highway-5-passengers-injured-city-news-mbd39596996","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डीसीएम से टकराई रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डीसीएम से टकराई रोडवेज की बस
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार देर रात रोडवेज बस डीसीएम वाहन से टकरा गई। इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया।
हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सीतापुर से मुजफ्फरनगर जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई थी। इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में रेखा शर्मा पत्नी निशांत निवासी पल्लवी नगर, मुजफ्फरनगर और ज्योति पुत्री ओम सिंह निवासी मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जो मौके से ही दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने घर चले गए। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।