फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways: 24-hour blockade from midnight tonight

रोडवेज: आज आधी रात से 24 घंटे का चक्का जाम

Thu, 01 Sep 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways: 24-hour blockade from midnight tonight
हड़ताल - फोटो : demo
रोड सेफ्टी एक्ट विरोध में घोषित आल इंडिया फेडरेशन के हड़ताल का यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन समर्थन करेगी। एक सितंबर की आधी रात से दो सितंबर की रात तक यूनियन से जुड़े रोडवेजकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान चौबीस घंटे बसों का चक्काजाम करेंगे। यूनियन के कर्मचारी कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के एमवी एक्ट में चालकों के खिलाफ कानून लाया जा रहा है। जो किसी भी दशा में न्यायोचित नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आल इंडिया फेडरेशन की घोषित हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सितंबर की आधी रात से यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी कोई काम नहीं करेंगे। सभी एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह यादव ने बताया कि एक सितंबर को बारह बजे की रात से चौबीस घंटे चक्का जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में करेंगे गेट मीटिंग
मुरादाबाद। हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन गुरुवार दोपहर पीतलनगरी वर्कशाप पर गेट मीटिंग करेंगे। यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रियाज हुसैन ने बताया कि यूनियन से जुड़ा हर कर्मचारी चौबीस घंटे कोई काम नहीं करेगा। 


प्रभावित हो सकता है संचालन
मुरादाबाद। यूनियन के हड़ताल से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। यात्रियाें को सफर तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि संचालन सुचारु बनाने के लिए परिवहन निगम के अफसर दिनभर मत्थापच्ची करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed