फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roads will vaccant for cower piligrims

कांवड़ियों के लिए खाली रहेंगे रास्ते, कांठ रोड आर रामपुर रोड पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा, ऑटो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
roads will vaccant for cower piligrims
मुरादाबाद। रविवार को शहर में ई रिक्शा, ऑटो बंद रहेंगे। कांवडियों के अधिक संख्या में आने के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रामपुर रोड, कांठ रोड और स्टेशन रोड पर ई रिक्शा और ऑटो बंद करने का निर्णय लिया है। बुजुर्ग और बीमार को आने जाने के लिए पाबंदी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार और अगले दिन मंगलवार को शिवरात्रि है। जिसे देखते हुए रविवार को हरिद्वार और ब्रजघाट से आने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक रहेगी। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए शहर में स्टेशन रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड पर ई रिक्शा और ऑटो नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि कांठ रोड पर अगवानपुर, हरथला, मधुबनी चौक, पीलीकोठी फव्वारा तक ई रिक्शा और ऑटो नहीं चलेंगे। स्टेशन रोड, लाजपत नगर, कटघर, काशीपुर दोराहा, जीरो प्वाइंट तक भी रविवार को ई-रिक्शा और ऑटो पर पाबंदी रहेगी। एसपी यातायात ने बताया कि ऑटो, ई रिक्शा में बुजुर्ग और मरीज सवार होंगे तो उन्हें जाने आने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed