फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road accident on Delhi Lucknow highway in Moradabad many died

यूपी: मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Mon, 27 Sep 2021 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Sep 2021 01:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 

विज्ञापन
Road accident on Delhi Lucknow highway in Moradabad many died
फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा सप्ताह में ट्रिपल राइडिंग जारी है। सोमवार सुबह फिर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले दोनों युवक आपस में ममेरे फुफेरे भाई थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला आकाश (18) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बूजपुर मान गांव निवासी था, जबकि दूसरा मृतक राजपाल (30) रूद्रपुर के रहना वाला था। बताया जा रहा है कि आकाश, उसके फुफेरे भाई राजपाल व विनय पाल सोमवार सुबह करीब चार बजे बाइक से मुरादाबाद किसी से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने तीनों को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश और राजपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विनय की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर आकाश के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बताया कि आकाश मुरादाबाद में पीतल फैक्टरी में नौकरी करता था, जबकि राजपाल रूद्रपुर में ही फैक्टरी में नौकरी करता है। राजपाल और विनय यहां अपने मामा के घर बूजपुर मान गांव में आए थे। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed