फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rising inflation, Left parties protest against lathi charge on farmers in Haryana

बढ़ती महंगाई, हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rising inflation, Left parties protest against lathi charge on farmers in Haryana
मुरादाबाद। बढ़ती महंगाई, हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज आदि के विरोध में वामपंथी संगठनों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और बाद में विभिन्न मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन, भाकपा (माले) समेत विभिन्न वामपंथी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और वहीं प्रदर्शन व सभा की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एक सितंबर को हरियाणा के करनाल में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्थे किसानों पर पुलिस के बर्बर हमले, जिसमें अनेक किसानों के सिर, हाथ-पैर टूट गए तथा किसान सुभाष काजल शहीद हो गए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर शहीद किसान सुभाष काजल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को विजयपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, वीर सिंह, इस्लाम सिंह, मोहम्मद गौरी अली, हरकिशोर सिंह, रूबी खान, प्रदीप, श्याम सुंदर आदि ने संबोधित किया। भाकपा (माले) की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर भाकपा (माले) जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत, मोहम्मद आलम, राजा कुरैशी, सलीम, महीपाल सिंह, नूर सबा, चंद्रपाल सिंह आजाद, पीएल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed