{"_id":"68d99b92b0f662cf820a7ccc","slug":"rinku-hits-a-four-diwali-celebrated-on-the-streets-of-moradabad-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-741003-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रिंकू के बैट से निकला चौका... मुरादाबाद की सड़कों पर मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रिंकू के बैट से निकला चौका... मुरादाबाद की सड़कों पर मनी दिवाली
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल। आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी दस रन। दूसरी बॉल पर तिलक ने जैसे ही छक्का जड़ा, मानो जीत निश्चित हो गई हो। आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह के बैट से निकले चौके ने लोगों के दिलों में कैद खुशी के बांध को भी छलका दिया। जोश से लबरेज युवाओं ने सड़कों पर तिरंगे लहराए। पटाखों की गूंज इस कदर सुनाई दी, मानो रविवार को ही दिवाली हो। भारत माता की जय के उद्घोष के बीच मुरादाबाद वालों ने इस जीत को पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को समर्पित किया। सिविल लाइंस स्थित जैन मंदिर के सामने क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए जोरदार आतिशबाजी की। इस मौके पर राहुल जैन, गौरव अग्रवाल, कपिल जैन और निखिल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग भारत माता की जय के नारे भी लगाते रहे।
लाजपतनगर में विवेक शर्मा, दिनेश पाल, विनोद, शिवम, रिंकू, पारुल और राजकुमार ने पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं गलशहीद चौराहे पर इनामुल्लाह, सुहैल खान आदि ने तिरंगे लहराए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस बार फाइनल मैच के लिए शहर में भले ही बड़ी स्क्रीन नहीं लगाई गई थी लेकिन इसका उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। शहरवासियों ने घर में ही इस रोमांचक मुकाबले की एक-एक गेंद का लुत्फ उठाया। जब भारत ने जीत दर्ज की तो खुशी से माहौल गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रोमांच अलग ही होता है।