फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rickshaw drivers are charging arbitrary prices from passengers after nine o'clock in the night

रात नौ बजे के बाद यात्रियों से मनमाने दाम वसूल रहे रिक्शा चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw drivers are charging arbitrary prices from passengers after nine o'clock in the night
मुरादाबाद। रात्रि कर्फ्यू लागू होने के बाद कुछ आटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। जिस स्थान का किराया दिन में दस रुपये है। वहां रात नौ बजे के बाद जाने के लिए 100 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। मजबूरन यात्री इतने रुपये चुका भी रहे हैं। रात में मुख्यत; मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से डबल फाटक तक जाने के लिए आटो चालक आम तौर पर 10 रुपये लेते हैं। जबकि रात नौ बजे के रेलवे स्टेशन के डबल फाटक तक जाने के लिए 100 रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों जैसे कांशीराम गेट, गांगन तिराहा, हरथला तक जाने वाले लोगों से भी मनमानी किराया वसूला जा रहा है। पाकबड़ा जाने वाले यात्रियों से 200 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू के चलते दूसरा विकल्प न होने के कारण मजबूरन लोग आटो और ई-रिक्शा चालकों को मनमाना किराया देने को मजबूर हैं। बुधवार रात अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन पर लाइव रिपोर्ट की तो पाया कि करूला निवासी राम सिंह (72) रात साढ़े नौ बजे नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे थे। उन्होंने डबल फाटक तक जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रिक्शा चालक से बात की तो रिक्शा चालक ने सौ रुपये मांगे। इस पर बुजुर्ग ने एक के बाद एक तीन रिक्शा चालकों से बात की लेकिन कोई 60 रुपये से कम लेने को तैयार नहीं हुआ। वह बुजुर्ग स्टेशन के बाहर आधे घंटे तक परेशान होते रहे। आखिरकार एक अन्य ई-रिक्शा चालक बुजुर्ग रामसिंह को 20 रुपये किराये पर ही ले जाने को राजी हुआ। इसके अलावा हरथला और पाकबड़ा जाने वाले यात्री दीपक, गुड्डू, पंकज आदि भी कम किराया मांगने वाले आटो चालक को ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

- आटो रिक्शा, ई-रिक्शा या अन्य वाहन चाहकों द्वारा इस प्रकार मनमाना किराया वसूलना बेहद गलत है। इसके संबंध में आटो रिक्शा और ई-रिक्शा यूनियन से वार्ता की जाएगी। उन्हें अधिक किराया न वसूलने के निर्देश दिए जाएंगे। इस प्रकार रात्री कर्फ्यू में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद वर्धन, सीडीओ (प्रभारी जिलाधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed