{"_id":"660a1b3c13557572eb03002a","slug":"rickshaw-driver-found-hanging-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-373236-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फंदे से लटका मिला रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फंदे से लटका मिला रिक्शा चालक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के एकता काॅलोनी में शनिवार की रात रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस इस मामले में मौके का मुआयना कर घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा के अनुसार रिक्शा चालक नीरज वाल्मीकि अपने परिवार के साथ एकता कालोनी में रहता था। उसके पिता राकेश की पहले ही मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा चार भाई और दो बहनें मौजूद हैं। शनिवार शाम वह काम कर घर आया। इस बीच किसी से उसने फोन पर बातचीत की। इसके बाद उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने इस मामले में मौके का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।