फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   riad on 14shops in four days

खाद्य तेलों की जांच के लिए चार दिनों में 14 दुकानदारों में छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
riad on 14shops in four days
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने खाद्य तेलों की जांच के लिए चार दिनों में शहर की 14 दुकानों पर छापा मारकर नमूनों को इकट्ठा किया। टीमों ने नमूनों को जांच के लिए वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के लखनऊ स्थित मुख्यालय के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि बाजार में मिलावटी तेल बेचा जा रहे है। इस मामले में मुख्यालय ने जिले के अधिकारियों को अभियान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -2 विनोद कुमार सिंह के अनुसार दुकानों में बेचे जा रहे खाद्य तेलों की जांच के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। टीमों ने शुक्रवार को दिल्ली रोड चौधरी चरण सिंह चौराहा स्थित दुकान से सरसों तेल का नमूना इकट्ठा किया। इसके पहले चार अगस्त को मलवारा उर्फ मानपुर में एक दुकान से पर्व वनस्पति और दौलपुरी बमनिया भगतपुर में दुकान से सोयाबीन तेल के नमूनों को इकट्ठा किया। इसी दिन दिल्ली रोड कामर्शियल प्लाट 11 नियर सर्किट हाउस से पांच ब्रांडों के तेलों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने तीन अगस्त को शरीफनगर ठाकुरद्वारा में दुकान से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कच्ची घानी सरसों तेल के नमूने लिए। दो अगस्त को देव बिहार कालोनी में दो दुकानों से भी रिफाइंड पामोलीन ऑयल के नमूने लिए गए। सभी 14 नमूने जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किन दुकानों के नमूने फेल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed