फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   review officer exam today

29 केंद्रों पर आज परीक्षा समीक्षा अधिकारी देंगे 13 हजार अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
review officer exam today
चित्रगुप्त इंटर कालेज में रविवार को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर परीक्षा कक्ष को सेनिटाइज - फोटो : CITY
मुरादाबाद। उप्र लोक सेवा आयोग की समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 29 केंद्रों पर होगी। मुरादाबाद में 13 हजार नौ सौ अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों पर परीक्षा के लिए सभी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर पर है। 29 परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन पर प्रश्नपत्र पहुंचाने से लेकर परीक्षा संपन्न कराने तक की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन

कोविड 19 के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य
सभी अभ्यर्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। कोरोना संक्रमण के निर्देशों के तहत सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनने के अलावा सैनिटाइज भी लेकर आना होगा। शनिवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान बनाने के बाद परीक्षा कक्ष और केंद्र परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। रविवार को केंद्र पर अभ्यर्थी के आने के बाद सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed