{"_id":"6952e9a7e586193d600dbdca","slug":"retired-employee-cyber-cheated-of-rs-6949-lakh-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-801027-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 69.49 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 69.49 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में रहने वाले रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी राममूर्ति यादव को साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर 69.49 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। जमापूंजी गंवाने के बाद पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हो गए। उनके बेटे ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मझोला के कांशीराम नगर निवासी आकाश विक्रम सिंह ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके पिता राममूर्ति यादव से व्हाट्सएप पर कॉल के जरिये आशीष द्विवेदी, विवेक मेहता, रिया चटर्जी, निशा जैन, दीपक काव्या व अन्य अलग अलग नाम बदल कर साइबर ठगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी बीमा पॉलिसी करती है। जिसमें निवेश करने पर भारी मुनाफा होता है।
साइबर ठगों के चक्कर में आकर पीड़ित ने आरोपियों के बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। उन्होंने यह रकम आठ जून से लेकर 24 दिसंबर तक अलग खातों में भेजी लेकिन पीड़ित को न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई। उन्होंने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी नंबर बंद हो गए।
विज्ञापन
जिससे पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हो गए। बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें परेशान देखकर पूछताछ की तो उन्होंने आपबीती सुनाई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह से बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।