फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   restaurant employee commit suicide in moradabad

मुरादाबाद में रेस्टारेंट कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
restaurant employee commit suicide in moradabad
मुनीश नारायण शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रेस्टोरेंट मैनेजर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने सवा साल पहले प्रेम विवाह किया था। तब से ही वह अपनी पत्नी को साथ लेकर किराये के मकान में रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मुनीष शर्मा (28) सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी निवासी था। वह रामगंगा विहार में किराये के मकान में रहता था और सिविल लाइंस में रेस्टोंरेट में मैनेजर था। उसके भाई सुशील शर्मा ने पुलिस को बताया कि छह मई 2019 को मुनीष ने कांशीराम नगर निवासी मोहिनी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह मोहिनी को साथ लेकर रामगंगा विहार में किराये के मकान में रह रहा था। सुशील ने पुलिस को बताया कि पति पत्नी में बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते मोहिनी अपने मायके चली गई थी। वहां से वह दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई। शनिवार सुबह पड़ोस के कमरे में किराये पर रहने वाले पूरन ने सुशील को सूचना दी कि उसका भाई बेड पर मृत पड़ा है। सूचना मिलने पर सुशील और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने देखा कि मुनीष की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शनिवार रात आई पीएम रिपोर्ट से भी जहर की पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पीएम कराने के बाद शव परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

बाय सोनी, मैं अब नहीं आऊं गी
मुरादाबाद। मुनीष के कमरे से एक पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि बाय सोनी, मैं अब नहीं आऊंगी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि ये लेटर मुनीष की पत्नी मोहिनी का बताया जा रहा है। शुक्रवार को मोहिनी मुनीष को छोड़कर दिल्ली चली गई थी। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे मुनीष रेस्टोरेंट से घर लौटा था संभवत: उसने लैटर पढ़ लिया होगा। बिस्तर के पास शराब की एक बोतल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के बच्चे की हो गई थी मौत
मुरादाबाद। मुनीष और मोहिनी के प्रेम विवाह को लेकर परिजन नाखुश थे। मोहिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। तब मोहिनी अपने मायके में थी। मुनीष के परिजन बच्चे को लेकर अपने घर चले गए थे। तीन दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत की गई थी। उस वक्त बच्चे की हत्या का आरोप भी लगाया गया था। तब पुलिस ने पीएम कराया था। पीएम में मुंह में दूध फंसने की वजह से बच्चे की मौत की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed