फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Respect for journalists along with teachers is important: Dr. Mukesh

शिक्षकों के साथ पत्रकारों का सम्मान जरूरी : डॉ. मुकेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Respect for journalists along with teachers is important: Dr. Mukesh
मुरादाबाद। समाज में शिक्षकों के साथ पत्रकारों का सम्मान जरूरी है। शिक्षार्थी कोरा कागज होता है। शिक्षक ही उसे आकृति प्रदान करता है। वहीं पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से समाज की अच्छाई और बुराइयों को जनता के सामने लाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश के अंदर छात्रों की गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा के बाद रोजगार जैसे प्रमुख विषयों पर संगठन कार्य कर रहा है। शिक्षक का एक विद्यार्थी के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वह युवाओं को समाज में सही दिशा दे सकता है। पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। समाज का यह प्रमुख वर्ग अपनी कलम से संपूर्ण समाज में जागृति लाता है। इसलिए शिक्षकों के साथ-साथ पत्रकारों का सम्मान आवश्यक है। राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल ने बताया कि समाज में बढ़ते दुराचार को समाप्त करने के लिए इस संगठन की आवश्यकता पड़ी है। समाज में नारी को सशक्तिकरण के लिए महिला शिक्षकों का सम्मान जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान 145 विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाचार्य के साथ 15 पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना, वंदना शर्मा, सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अर्पित सक्सेना, स्वाति शर्मा आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed