फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Resolved to triple exports by 2030

Moradabad News: 2030 तक निर्यात तीन गुना करने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Resolved to triple exports by 2030
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में सभी निर्यातकों ने वर्ष 2030 तक निर्यात तीन गुना करने व नगर निगम की हाउस टैक्स की अवैध वसूली को नहीं होने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में निर्यातकों ने अपनी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की साथ ही यूनियन नेताओं के प्रयास से निर्यातकों को पहुंचे लाभ का भी विस्तार से जिक्र किया। महासचिव अवधेश अग्रवाल ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट और वित्तीय लेखा परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से उन्होंने वित्त मंत्री से मिल कर निर्यातकों का रुका जीएसटी और आईजीएसटी दिलवाने का काम किया। निर्यातकों का रुका हुआ धन भी वापस दिलवाया गया। जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण विभाग ने निर्यातकों के सामने बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी कर रखी हैं। उनके विरुद्ध सारी एसोसिएशन एक साथ एकत्र होकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इसके बाद पिछली एजीएम के बाद की अवधि में निदेशक मंडल द्वारा लिए गए निर्णयों की पुष्टि की गई। नए प्रस्तावों का सभी ने अनुमोदन किया। सत्र में मार्ग दर्शन के लिए ईपीसीएच के सीओए सलमान आज़म, कमल सोनी और ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती अजय गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया। अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक नज्मुल इस्लाम ने अपने विचार प्रस्तुत किए और धन्यवाद मत का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed