फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residential colony will be built in Didori for the artisans of Brass City

Moradabad News: पीतलनगरी के दस्तकारों के लिए डिडौरी में बनेगी आवासीय कॉलोनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Residential colony will be built in Didori for the artisans of Brass City
मुरादाबाद। पीतल कारोबारियों के लिए एमडीए डिडौरी में नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। इसके साथ ही दो अन्य ग्रामों डिडौरा और रसूलपुर सुनवाती के किसानों से भी भूमि खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तीनों ग्रामों की करीब 280 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाली नई टाउनशिप में स्पोर्ट्स, मेडिकल और एजुकेशन से संबंधित गतिविधियों के संचालन के साथ मेगाफूड आदि की व्यवस्था रहेगी। हरियाली के लिए कई आकर्षक पार्क भी होंगे। शासन के निर्देश के मुताबिक जून से दिसंबर तक इसे विकसित करने का खाका तैयार करना होगा।
विज्ञापन

एमडीए द्वारा करीब दो साल पहले 11 गांवों के किसानों की भूमि आपसी सहमति के आधार पर क्रय करने की अधिसूचना जारी कर चुका है। करीब 10 महीने पहले इनमें से तीन गांवों डिडौरा, डिडौरी और रसूलपुर सुनवाती में भूमि खरीदने की शुरुआत करने का निर्णय बोर्ड बैठक में लिया था। शुरू में काफी विरोध के बाद भी एमडीए तीनों ग्रामों में करीब 80 हेक्टेयर जमीन की खरीद कर चुका है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा मुरादाबाद समेत प्रदेश के 12 शहरों को नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत आवासीय योजना की मंजूरी देने के बाद एमडीए प्रशासन ने इन ग्रामों के लोगों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जून से दिसंबर तक में परियोजनाओं को लाॅन्च करने का खाका तैयार करना है।
विज्ञापन

एमडीए सचिव अंजू लता ने बताया कि पहले चरण में तीनों ग्रामों की जमीन आपसी सहमति से किसानों से खरीद कर नए शहर के रूप में वहां सुनियोजित विकास किया जाएगा। पीतल नगरी के कारीगरों के लिए आवासीय कॉलोनी डिडौरा में बनाई जाएगी। तीनों गांवों की इस नई टाउनशिप में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित गतिविधियों के संचालन की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 80 हेक्टेयर जमीन एमडीए खरीद चुका है। काफी किसानों की सहमति प्राप्त हो गई है। अगले सप्ताह से किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी डिडौरी की झील
एमडीए सचिव अंजू लता ने बताया कि डिडौरी गांव में 13 हेक्टेयर क्षेत्र में झील है। हालांक, इसका अधिकांश भाग अभी सूखा है, लेकिन नई टाउनशिप विकसित किए जाने के साथ इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा नई टाउनशिप में बड़े पार्क, पर्याप्त हरियाली की भी व्यवस्था रहेगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed