फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   reserve ticket can be taken out side of station

अतिरिक्त शुल्क देकर रेलवे स्टेशन के बाहर से ले सकेंगे आरक्षित टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
reserve ticket can be taken out side of station
मुरादाबाद। यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट सुविधा केंद्रों से बहुत जल्द आरक्षित टिकट भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को प्रति टिकट 15 से 20 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह टिकट रेलवे के आरक्षण काउंटर पर मिलने वाले टिकट के समान होगा। इसके लिए शहर में विक्रेताओं को यात्री टिकट सुविधा केंद्र शुरू करने के लिए रेलवे लाइसेंस जारी करेगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अब तक यात्री स्टेशन के बाहर से एक या दो रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर सिर्फ अनारक्षित खरीद सकते थे। जबकि आईआरसीटीसी अपने अधिकृत एजेंटों के जरिये आरक्षित ई-टिकट जारी करता है। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ता है। जबकि रेलवे के इन यात्री टिकट सुविधा केंद्रों पर कम शुल्क में टिकट मिलेगा। यह टिकट आईआरसीटीसी वाले ई-टिकट की तरह नहीं, बल्कि काउंटर टिकट कहलाएगा। वेटिंग में होने पर भी यह टिकट स्वत: रद्द नहीं होगा। साथ ही यात्री ट्रेन में उपलब्धता के आधार पर टीटीई से बर्थ ले सकेंगे। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टिकट सुविधा केंद्र शुरू करने के लिए रेलवे के पास चार आवेदन आए हैं। रेलवे के नियमों को ध्यान में रखते हुए उन पर विचार किया जा रहा है। विक्रेताओं के पास सारे मानक पूरे होने पर उन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में यात्री सुविधा केंद्रों से आरक्षण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed