फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report sought from counter in-charge in fake Ayushman card case

Moradabad News: फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में पटल प्रभारी से मांगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Report sought from counter in-charge in fake Ayushman card case
मुरादाबाद। जनसेवा केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड में हो रहे फर्जीवाड़े की सीएमओ ने पटल प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि फर्जीवाड़े से बचने के लिए लाभार्थी कार्ड को आधार से लिंक करा लें।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में लोगों ने जन सेवा केंद्र संचालकों की शिकायत की है। उनका कहना है कि जब वह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनका कार्ड पहले ही बन चुका है। जन सेवा केंद्र संचालक 12 सौ से 15 सौ रुपये लेकर आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। असल में वह आयुष्मान कार्ड मिलते-जुलते नाम वाले किसी अन्य व्यक्ति का होता है। इसी तरह जिन लोगों के नाम सूची में न होने के बावजूद पैसे लेकर जन सेवा केंद्र संचालक ने उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया, वे भी परेशान हैं, क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने पर पता चलता है कि वह आयुष्मान कार्ड उनका नहीं है।
विज्ञापन

इस मामले के सामने आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि लखनऊ से आयुष्मान के पटल प्रभारी से लिखित में रिपोर्ट मांगी है। पहले आयुष्मान कार्ड गड़बड़ बनाए जाते थे, लेकिन जब से यह आधार से लिंक हुए हैं, तब से समस्या नहीं आई है। केवाईसी करने पर जो दूसरे के परिवार से लिंक पाए गए थे, उनको रद्द कर दिया गया था। यदि फिर भी शिकायत आ रही हैं तो इस मामले की जांच करवाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed