फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report on those who beat up the youth, challan for disturbing peace

Moradabad News: युवक को पीटने वालों पर रिपोर्ट, शांतिभंग में चालान

Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Report on those who beat up the youth, challan for disturbing peace
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने बिजनौर के युवक पर के साथ पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन आरोपियों का चालान पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के धामपुर के गांव रामनगर निवासी जोगिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वह आठ अक्तूबर को सुबह अपनी कार से आ रहे थे तभी सुरजननगर में नलों वाले बाबा के पास कुछ लोग खनन कर ट्रैक्टर ट्राॅलियों से ला रहे थे। सड़क पर उनकी कार ट्रैक्टर ट्राॅलियों के आगे आने पर उनकी ट्रैक्टर ट्राॅली रुक गई। जिस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर उन्होंने उसे लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा
विज्ञापन

।पीटकर उसका मोबाइल और कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी गांव रामपुर घोघर निवासी तेजपाल सिंह, महावीर सिंह और गजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तेजपाल और महावीर सिंह का पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed