फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report on s o and four inspectors for hiding evidence

साक्ष्य छिपाने में तत्कालीन एसओ और चार दरोगा पर रिपोर्ट 

Sun, 12 May 2019 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला की प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं करने और मेडिकल रिपोर्ट के तथ्यों के छुपाने के आरोप में अपराध अनुसंधान विभाग, बरेली के इंस्पेक्टर ने अजीमनगर थाने के तत्कालीन एसओ कुशलवीर सिंह सहित चार दरोगाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


अजीमनगर थाना  क्षेत्र के एक गांव में  करीब चार पहले एक महिला के  घर में घुसकर कुछ लोगों मारपीट करते हुए  उसका सामान तोड़ दिया था। इसके बाद उसने अजीमनगर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  इस मामले में  पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन  किसी ने इस मामले की जांच सही से नहीं की थी। 
विज्ञापन


पीड़िता लगातार अधिकारियों  चक्कर काट रही थी। बाद में इस जांच को अपराध अनुसंधान विभाग, बरेली को सौंप दिया गया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर अपराध अनुसंधान विभाग के इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने अजीमनगर थाने में तत्कालीन एसओ  कुशलवीर सिंह पर प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत नहीं करने,  इसके अलावा दरोगा संजय गिरी, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार और राजेश कुमार शुक्ला आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उदेश्य से  पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट को विवेचाना में शामिल नहीं करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप आईपीसी की धारा  166-ए, 217 ,218 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी महिला के साथ मारपीट करने के  मामले में  लापरवाही की गई थी। इस मामले में अपराध अनुसंधान शाखा,बरेली की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
-राजीव चौधरी  अजीमनगर प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed