फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report of violation of code of conduct against more than 50 supporters including BSP candidate Haji Rizwan

बसपा उम्मीदवार हाजी रिजवान समेत 50 से अधिक समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report of violation of code of conduct against more than 50 supporters including BSP candidate Haji Rizwan
पाकबड़ा। रविवार की रात को थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बिना अनुमति जनसभा करने के मामले में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और विधायक हाजी रिजवान समेत 50-60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्झ कर ली गई है। उनपर बिना अनुमति सभा करने व कोविड गाइडलाइन का पालन न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार रात बसपा प्रत्याशी की जनसभा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस चेती। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की। जिसके बाद ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा फोर्स के साथ गश्त पर निकले। वह थाना क्षेत्र के गांव करनपुर पहुंचे जहां गांव निवासी बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा के आवास पर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की सभा चल रही थी। सभा की कोई अनुमति नही थी।
विज्ञापन

इसके अलावा आचार सहिंता का उल्लंघन और कोरोना के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। सतेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वीडियोग्राफी कराई। हालांकि उससे पहले सोशल मीडिया पर सभा के फोटो और वीडियो वायरल हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान, जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा के साथ कल्लू, फिरोज, नफीस मलिक, अकबर अली, आकिल, भगवान दास, जगत सिंह, शाहिद, अकरम सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा ने बताया की उन्होंने किसी को नही बुलाया था। ना ही कोई जनसभा का आयोजन किया था। विधायक और बसपा उम्मीदवार हाजी रिजवान के आने के बाद काफी संख्या में लोग खुद आ गए थे। विधायक के जाने के बाद खुद लोग चले गए थे। बसपा उम्मदीवार हाजी रिजवान ने बताया की उन्होंने किसी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। कोई जनसभा का आयोजन नहीं किया था। लोग वहां पर इक्क्ठा हो गए थे। उन्हें लोगों ने अपना समर्थन दिया है। माइक का इस्तेमाल भी नहीं किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई गलत है।

थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति के सभा आयोजित की जा रही थी। कोरोना गाइड लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा था। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed