फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report of two deaths due to natural calamity sent to the government

Moradabad News: दैवीय आपदा से हुई दो मौतों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Report of two deaths due to natural calamity sent to the government
मुरादाबाद। आधी तूफान के चलते कांठ और सदर क्षेत्र में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इस मामले में जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद के लिए पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

तहसील सदर के अंतर्गत भगतपुर टांडा ब्लॉक के ग्राम खबड़ियाघाट में 30 अप्रैल को आंधी तूफान के दौरान दीवार गिरने से अन्नो देवी (48) पत्नी रामफूल सिंह घायल हो गई। कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार आंधी तूफान के दौरान छजलैट- उमरी मार्ग पर पे़ड़ गिरने से ग्राम भीमपुर असदलपुर निवासी बब्लू (41) की मौत हो गई और उसी गांव के रहने वाले रिजवान (26), भीकनपुर निवासी आमिर (20) घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से चार झुलसे, एक गंभीर
ग्राम फिरोजपुर में 29 अप्रैल की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से यशोदा(48) पत्नी प्रति सिंह जाटव, राजेश (46) पुत्र दूनी सिंह, अनीता (44) पत्नी राजेश, निशा (18) पुत्री चंद्रभान झुलस गए। इसमें अनीता की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। अन्य तीन की हालत सामान्य है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जिला आपदा से जुड़े मामलों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इस मामले में प्रधान सचिव (राजस्व) ने एक वीडियो कांफ्रेंसिंग भी आयोजित की है। इसमें जिले की क्षति के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों और मकान की क्षति का आंकलन किया जा रहा
एमडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय की देखरेख में जिले के क्षेत्रीय लेखपाल दैवीय आपदा से हुई फसलों और मकानों एवं पशु हानि की क्षति का आंकलन कर रहे हैं। शीघ्र ही टीमों आंकलन का कार्य पूरा करेगी। पिछले वर्ष एक पशु और नौ मकान की क्षति का मुआवजा 1.35 लाख रुपये दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed