फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against six people including husband in case of triple talaq from married woman

Moradabad News: विवाहिता से तीन तलाक के मामले में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 26 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people including husband in case of triple talaq from married woman
कुंदरकी। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दुष्कर्म, गर्भपात, अवैध संबंध बनाने का दबाब डालने व तीन तलाक देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 8 सितंबर 2024 को कांठ थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक ससुराल में उसके साथ सामान्य व्यवहार रहा, लेकिन बाद में पति अपने दोस्त को हर रोज घर लाता था।
विज्ञापन

दोनों घर में बैठकर अश्लील बातें करते थे। आरोप लगाया कि एक दिन से उसके पति ने अपने दोस्त से संबंध बनाने का दबाव बनाया, बोला कि वह बहुत अमीर है और काफी पैसा देगा। महिला ने ऐसा करने से मना किया तो पति बोलना व खाना पीना देना बंद कर दिया। इसकी शिकायत जेठ जेठानी की तो दोनों ने उससे समझाया कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि दूसरे दिन रात में उसका जेठ कमरे में आया और अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध किया तो सिर पर गन रखकर जबरन दुष्कर्म किया। जिसमें वह डर गई और इज्जत की खातिर चुप रही। सास-ससुर से शिकायत की गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस बीच ननद और जेठानी ने दवाइयां देकर गर्भपात करा दिया। उसने बीते 18 सितंबर को डायल 122 कॉल कर पुलिस बुलाई तो पुलिस निकाल कर लाई।
विज्ञापन

दस नवंबर को जब वह एएसपी के यहां बयान देने को गई तो बाहर सड़क पर ही पति ने उससे तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed