फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against seven for embezzlement in land purchase

Moradabad News: भूमि खरीद में गबन के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 04:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 26 Sep 2025 04:48 AM IST
सार

ग्वालखेड़ा गांव में भूमि खरीद में धोखाधड़ी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहिद हुसैन ने धोखाधड़ी और मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Report filed against seven for embezzlement in land purchase

विस्तार

बिलारी। ग्वालखेड़ा गांव के रकबे में स्थित भूमि की खरीद में गबन करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में अदालत के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते ही मामले में जांच शुरू कर दी है। ढकिया नरू गांव निवासी वाहिद हुसैन की ओर से न्यायालय एसीजेएम मुरादाबाद में सात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए वाद दायर किया गया। वाहिद हुसैन के अनुसार उन्होंने ग्वालखेड़ा निवासी सत्यप्रकाश से गाटा संख्या 337 की 97 वर्ग मीटर भूमि बजरिए रजिस्ट्रर्ड बैनामा खरीदी थी और इसी खेत में थाना कुंदरकी के पंडिया गांव निवासी अपने साढू मोहम्मद इस्लाम को भी 114 वर्ग मीटर भूमि खरीदवाई थी। मोहम्मद इस्लाम को ग्वालखेड़ा गांव निवासी विवेक कुमार ने बैनामा किया था।वाहिद हुसैन के अनुसार बैनामा हो जाने के बाद जब वह अपने साढू को साथ लेकर खरीदी हुई जगह की बाउंड्री बनाने मौके पर पहुंचे तब विपक्षी कपिल, सतवीर व सजन ने प्लाट की बाउंड्री करने से रोक कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वाहिद हुसैन के अनुसार संबंधित खरीदी गई भूमि के बारे में जब अपने वकील के जरिए राजस्व अभिलेखों की जानकारी कराई तब पता चला कि भूमि गाटा संख्या 337 के सभी रकबे का एग्रीमेंट इंद्रपाल आदि ने सजन सिंह के हक में कर दिया और बाद में एग्रीमेंट का निर्धारित समय पूरा होने से पहले ही इंद्रपाल और प्रेमचंद्र ने इसी भूमि को अपने बेटों के नाम दान कर दिया।
विज्ञापन

वाहिद हुसैन का आरोप है कि उनके साथ भूमि बिक्री में धोखाधड़ी की गई और अमानत में खयानत कर रकम हड़प ली गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सजन निवासी ढकिया नरू के अलावा सत्यप्रकाश, सतेंद्र, विवेक, कपिल, इंद्रपाल और सतवीर सभी निवासी ग्राम ग्वालखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed