फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against former governor Aziz Qureshi comparing Yogi government with Saitan in Azam Khan case

पूर्व राज्यपाल पर राजद्रोह का मुकदमा: अजीज कुरैशी ने आजम के मसले को शैतान और इंसान की लड़ाई बताया, भाजपा नेता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि लोगों की भीड़ की उपस्थिति में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। 
 

विज्ञापन
Report filed against former governor Aziz Qureshi comparing Yogi government with Saitan in Azam Khan case
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ अर्मायदित शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में भाजपा नेता ने रामपुर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकाश सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने कुरैशी पर राजद्रोह की धारा 124 ए समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार रात सांसद आजम खां के घर आए थे। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि लोगों की भीड़ की उपस्थिति में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। सरकार के खिलाफ अर्मादित शब्दों का प्रयोग किया था। साथ ही सरकार और आजम खां की लड़ाई को इंसान और शैतान की लड़ाई करार दिया था। आरोप है कि पूर्व राज्यपाल का बयान दो समुदायों के बीच शत्रुता आदि की भावनाओं को भड़काने वाला है तथा जान बूझकर लांछन लगाना एवं समाज में अशांति पैदा करने की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


अजीज कुरैशी द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे रामपुर का माहौल खराब होने की पूरी आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व राज्यपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 124ए, 502 (1) (बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर पहुंचकर आजम खां की पत्नी एवं विधायक डॉ. तजीन फात्मा से की मुलाकात

शनिवार रात आजम खां के आवास पर पहुंचे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कोरोना की वजह से वह डेढ़ साल से घर से बाहर नहीं निकल सके, लेकिन आज अपनी भाभी (आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा) के पास आया हूं। अब भाभी से कहने आया हूं कि आप हिम्मत रखिए। लोग आपके साथ हैं। फतेह आपकी ही होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आजम खां पर ज्यादती की। जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया है, उसके लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

आजम खां की रिहाई की संभावना से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई शैतान और इंसान के बीच है। उनके खिलाफ एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज किए हैं। कुरैशी ने कहा कि हम सिर्फ दुआ कर सकते हैं, पूरी सरकार उनके खिलाफ लगी हुई है। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर अजीज कुरैशी बोले कि आजम खां ने अपनी कौम की बेहतरी के लिए काम किया था। मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा से बिल पास कराया, लेकिन कुछ लोग चाहते थे कि यह कौम न पढ़े और उनकी बराबरी न कर सके। इस वजह से बिल को 10 साल तक लटकाए रखा। इसकी वजह यह थी इस यूनिवर्सिटी में 50 फीसदी सीटें मुसलमानों के लिए रखी गई थीं। यह एक तबके को कुबूल नहीं था। मुझे जब प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली तो मैंने इस बिल को मंजूरी दे दी। मैं इसका श्रेय नहीं लेना चाहता हूं। इसका श्रेय तो आजम खां और मुलायम सिंह यादव को जाता है।


रामपुर वालों को सड़कों पर उतरना चाहिए था
सांसद आजम खां के खिलाफ कार्रवाई के समय रामपुर में कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं होने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने हैरानी जताई। सांविधानिक पद पर रह चुकने के बावजूद कुरैशी ने आक्रामक शैली में कहा कि रामपुर के लोगों को आगे आना चाहिए था। सड़कों पर उतर कर सत्याग्रह, घेराव आदि करना चाहिए था। एक आदमी, जिसने रामपुर के लोगों के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी हो और जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए खून पसीना एक किया, क्या हम लोग उसके पीछे भी खड़े नहीं हो सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed