{"_id":"697bd015c778aa493806583f","slug":"report-filed-against-eight-drivers-for-preparing-fake-royalty-papers-using-photoshop-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-823380-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फोटोशाॅप से फर्जी रायल्टी पेपर तैयार करने \nवाले आठ वाहन चालकों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फोटोशाॅप से फर्जी रायल्टी पेपर तैयार करने वाले आठ वाहन चालकों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भगतपुर। फोटोशाॅप से फर्जी रायल्टी पेपर तैयार कर टैक्स चोरी करने वाले आठ वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भगतपुर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई जिला खान अधिकारी राघवेन्द्र सिंह की तहरीर पर की है।
एक राज्य से दूसरे राज्य में खनिज के परिवहन पर रायल्टी जमा करनी होती है। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिले के उत्तराखंड से नेफा चौकी टीम जांच करती है। 22 जनवरी को भगतपुर की नेफा चौकी पर तहसील स्तर से नियुक्त कर्मचारियों की टीम ने खनिज लदे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कुछ वाहनों के प्रपत्र संदिग्ध पाए गए थे।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र वास्तविक नहीं थे बल्कि फोटोशाॅप सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किए गए थे। इस मामले में भगतपुर थाने में वाहन स्वामी महबूब, नूर हसन निवासी गणेशपुर देवीपुरा, मोहम्मद अब्बास निवासी चमरौआ थाना मूंढापांडे, अब्दुल शकील निवासी गणेशपुर देवी थाना भोजपुर, मोबिन अली निवासी नियामतपुर इकरोटिया मूंढापांडे, गुरुचरन सिंह निवासी धर्मकांटे वाली गली शिवाजी पार्क गुरुग्राम हरियाणा, मो. युनुस निवासी धीमरी थाना मझोला, उस्मान अली निवासी दलपतपुर थाना मूंढापांडे समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद