{"_id":"6a1deaf564860d76d20a763b","slug":"report-filed-against-20-people-in-land-dispute-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106801-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमीन के विवाद में 20 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमीन के विवाद में 20 लोगों पर रिपोर्ट
Tue, 02 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए संघर्ष में महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए थे।
विवाद के दौरान लाठी डंडे चलने के साथ ही एक दूसरे पर पथराव भी किया गया जिसके चलते कई लोगों के सिर में भी खुली चोटें आईं थी। गंभीर घायल को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया था। अब पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
एक पक्ष से निजाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि रविवार की दोपहर में जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी होने पर आरोपी नासिर, दिलशाद, अहसान, जुल्फेकार, शाने आलम, अरबाज, रेशमा, जाफरी और परवीन ने उसके मकान पर दरवाजा तोड़फोड़ करके घर में घुसकर लाठी डंडों, सरियों और ईंटों से उस पर और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। साथ ही महिलाओं के साथ भी जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट के करण निजाम, अरमाना, बिलकिश, शबाना, मेराज और कादिर के चोटें आईं है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के अहसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी उसमान, यूनुस, रिहान, निजाम, कलीम, इरशाद, कादिर, अरमाना, मेराज, शबाना और बिलकीश ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसके और परिजनों के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से से हमला भी किया। साथ ही घर पर पथराव भी किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के कारण दिलशाद, अरबाज आलम, इंतजार, परवीन, शबनम, रेशमा और उसके भी चोट आईं हैं।
थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का कहना है कि दो पक्षों की तहरीर पर अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कर लीं गई और विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।