फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against 103 including former municipal president of Tanda Rampur

UP: टांडा के पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 103 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानिए क्या है मामला

Wed, 25 Jan 2023 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jan 2023 12:59 PM IST
सार

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष महनाज जहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उनका पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए उनके घर के बाहर ढोल बजाकर नाचने लगे। उनके परिवार वालों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे। 

विज्ञापन
Report filed against 103 including former municipal president of Tanda Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के टांडा की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी समेत 103 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेहनाज जहां का आरोप है कि जिस दिन उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था उस दिन गौरी के नेतृत्व में लोगों ने उनके घर के आगे आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े बजाए। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की, पोस्टर-बैनर फाड़ डाले और उसमें आग लगा दिया।
विज्ञापन


निवर्तमान पालिकाध्यक्ष महनाज जहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उनका पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए उनके घर के बाहर ढोल बजाकर नाचने लगे। उनके परिवार वालों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उन लोगों ने उनके  झंडे और बैनर उतार लिए और उनमें आग लगा दी। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस सब की प्लानिंग पूर्व पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी के निवास पर बैठक कर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी, नाजिम उर्फ लाला, सगीर, मोहम्मद अजीम, हाफिज महफूज, महबूब, अकील राणा, शावेज़ विक्की, मोहम्मद वजी, नावेद, रईस ऊर्फ बब्बू, सालिम तथा 80-90 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली गई। कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed