फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report against three on pretext of marriage on orders of the court in Rampur

बहू ने ससुराल में पहली ही रात में की ऐसी हरकत: पत्नी की करतूत से पति समेत सभी बेसुध, हकीकत जान उड़े होश

Mon, 06 Nov 2023 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Nov 2023 10:42 PM IST
सार

पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को बीते 16 जुलाई को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी और पुलिस अधीक्षक से भी न्याय कि गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हताश होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन
Report against three on pretext of marriage on orders of the court in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामपुर के मिलक में शादी का झांसा देकर साठ हजार रुपये भी ऐंठ लिए साथ ही जेवरात भी ले लिए। इस मामले में एक महिला समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरहा का है। जहां गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपने विकलांग पुत्र की शादी न होने से परेशान थे। जिसका फायदा उठाकर गांव निवासी आरती, संजीव और जगतपाल ने उन्हें शादी का झांसा दिया और उनसे साठ हजार रुपये में दुल्हन दिलवाने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गए और बीते दिसंबर 2022 में उन्होंने तीनो आरोपियों को पैसे दे दिए। जिसके बाद तीनों उन्हें लेकर शाहबाद के एक गांव पहुंचे, जहां एक लड़की से मुलाकात कराई और दुल्हन बना कर उसको उनके साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों लोग देर रात उनके घर आए और बहु बनके आई लड़की से बोला कि अब तो सुसराल में हो सबको चाय पिला दो उन्होने दुल्हन बनने के बाद सारा जेवर देने की बात भी कही। उनके बहकावे में आकर उन्होंने घर के गहने दुल्हन को पहना दिया। आरोप लगाया कि चाय पीते ही उनके पूरे परिवार को नशा हो गया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी लड़की के साथ वहा से फरार हो गए।

विज्ञापन

जब उन्होंने कुछ दिन बीत जाने के बाद अपने पैसे मांगे तो आरोपी उन के साथ लड़ाई झगड़े और मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बीते 16 जुलाई को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी और पुलिस अधीक्षक से भी न्याय कि गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हताश होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed