फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report against moradabad Member of Parliament and four assembley member

सपा सांसद और चार विधायक समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
report against moradabad Member of Parliament and four assembley member
मुरादाबाद में अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटते सपाई। जिसमें सांसद एसटी हसन, मुरादाबाद देहात व
मुरादाबाद। मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन और चार विधायकों, एक पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष समेत 20 नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन के मौके पर सपा कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई थीं। कोरोना काल में इससे मानव जीवन के लिए संकट पैदा किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में जिगर कालोनी कैंप चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार की ओर से केस दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक जुलाई को सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन पर चक्कर की मिलक स्थित सपा कार्यालय में कार्याक्रम आयोजित कर केक कटा गया था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं किया गया। इस मामले में मुरादाबाद लोक सभा से सांसद डा. एसटी हसन, मुरादाबाद देहात विधान सभा क्षेत्र से विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान अली, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, बिलारी विधायक फईम इरफान, सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, बाबर खां, वसीम कुरैशी, राजेंद्र सिंह, सुशील ठाकुर, हाजी मुन्नू कुरैशी, महेंद्र सिंह, जिगरी मलिक, जुवैर अहमद, मोहसीन खान, लालू परवेज, वजूद खान, डीपी यादव और तीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि धारा 147/188/269 आईपीसी, 3 महामारी अधिनियम व 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed