{"_id":"6ab43c3cf8b0a57f7707ed68","slug":"report-accusation-of-talking-to-and-marrying-a-young-woman-after-changing-name-on-instagram-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1000445-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर युवती से बात और शादी करने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर युवती से बात और शादी करने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
कुंदरकी। अलीगढ़ के युवक पर इंस्टाग्राम पर अपना नाम सलमान बताकर युवती से बात और शादी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये अलीगढ़ निवासी विक्रम से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। विक्रम ने शादी करने का वादा कर उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया और अपना नाम सलमान बताया। इसके बाद वह उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गया, वहां पर दोनों ने शादी कर ली। महिला के अनुसार, शादी के बाद पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। शादी के सात माह बाद उसे पता चला कि सलमान का असली नाम विक्रम है। इसके बाद उसने कई बार ससुराल से निकलने का प्रयास किया लेकिन पति उसे पकड़ कर वापस ले जाता था। आरोप है कि जेठ भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। अब से करीब सात महीने पहले वह अपनी मां के साथ किसी तरह से मायके आ गई थी जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
आरोप है कि पिछले चार माह से पति लगातार 112 नंबर पर कॉल कर उसके मायके में पुलिस भेज रहा है। साथ ही फोन पर उसे और उसके मायके वालों को धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने पति पर दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अलीगढ़ के हरी टंकी के पास देहली गेट निवासी आरोपी विक्रम और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।